Categories: News-Headlines

G20 सदस्यों के मंत्रिस्तरीय घोषणा तथा परिणाम दस्तावेजों के तीन प्राथमिकता क्षेत्रों पर सहमति की दिशा में बढ़ने के साथ दूसरी EWG बैठक संपन्न

भारत की जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत दूसरे रोजगार कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) की बैठक आज गुवाहाटी में संपन्न हुई। श्रम और रोजगार सचिव तथा जी20 ईडब्ल्यूजी की अध्यक्ष आरती आहूजा ने विचार-विमर्श को यह सुनिश्चित करने के लिए संचालित किया कि भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत ईडब्ल्यूजी के तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को कवर करते हुए मंत्रिस्तरीय घोषणा और परिणाम दस्तावेजों के प्रमुख तत्वों पर आम सहमति बने। यह बैठक ईडब्ल्यूजी 2023) के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों-

वैश्विक कौशल अंतराल को पाटना,

गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा,

सामाजिक सुरक्षा का सतत वित्तपोषण।

आज संपन्न बैठक में 19 से अधिक जी20 सदस्य देशों के 74 से अधिक प्रतिनिधि, 7 अतिथि देश और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) तथा अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए), विश्व बैंक (डब्ल्यूबी) तथा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) सहित 5 अंतर्राष्ट्रीय संगठन उपस्थित थे।

बैठक के पहले दिन उद्घाटन समारोह को केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने संबोधित किया। इसके बाद असम सरकार के पर्यावरण और वन, एक्ट ईस्ट पॉलिसी अफेयर्स तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंद्र मोहन पॉटवरी ने समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी पहल के भाग के रूप में श्रम के विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा लिखित निबंधों के संकलन का लोकार्पण किया गया।

बैठक के पहले दिन उन दूसरे कार्यसमूहों के साथ ज्ञान साझा किया गया, जिनका ईडब्ल्यूजी के साथ परस्पर विभाजित प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। सतत् वित्त पोषण कार्य समूह, डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह, शिक्षा कार्य समूह, जी20 एंटरप्रेन्योरशिप रिसर्च सेंटर तथा एल20, बी20 अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। ब्रह्मपुत्र के तट पर महाबाहु ब्रह्मपुत्र रिवर हेरिटेज सेंटर में रात्रिभोज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें असमिया नृत्य (बिहू), बांसुरी संगीत की प्रस्तुति तथा लोक गीत शामिल थे। अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों ने इन्हें खूब सराहा।

दूसरी ईडब्ल्यूजी बैठक के दूसरे दिन प्रारूप मंत्रिस्तरीय घोषणा पर विचार-विमर्श हुआ। सदस्य देशों ने रचनात्मक टिप्पणियों के साथ घोषणा और परिणाम दस्तावेज बनाने में सभी दृष्टिकोणों को सामने लाकर और उन्हें आगे बढ़ाकर ईडब्ल्यूजी के प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के परिणामों पर विचार-विमर्श किया। इन सत्रों के लिए छोटे योग विराम भी आयोजित किए गए।

दूसरे दिन लाइव बैंड के साथ एक सुखद संगीतमय शाम भी आयोजित की गई। प्रतिनिधि फुट-टैपिंग संगीत के साथ गाकर उत्साहपूर्वक इसमें शामिल हुए।

तीसरे दिन, मंत्रिस्तरीय विज्ञप्ति के मसौदे, शेष दस्तावेज पर चर्चा की गई। मंत्रिस्तरीय घोषणा के अतिरिक्त, “गिग एंड प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा” पर प्रारूप परिणाम दस्तावेज पर चर्चा की गई। इसमें देशों की ओर से की गई टिप्पणियों और दिए गए सुझावों पर विचार किया गया और जी20 के सभी सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

जी20 ईडब्ल्यूजी की तीन दिवसीय बैठक में जनभागीदारी गतिविधियों भी चलाई गईं। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, निजी क्षेत्र, शिक्षा जगत तथा सिविल सोसायटी सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल करने के लिए असम सरकार द्वारा साइकिल रैली, स्वच्छता अभियान, स्कूलों में मॉक जी20, पौधरोपण, सेमिनार और व्याख्यान आयोजित किए गए।

जी20 प्रतिनिधियों ने असम के मोटे अनाज तथा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले स्टालों का दौरा किया।

गुवाहाटी में तीन दिवसीय बैठक में हुए विचार-विमर्श की जानकारी श्रम और रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने संवाददाताओं को दी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

24 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.