IOC ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के क्रिकेट सहित पांच अतिरिक्त खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया

IOC ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के क्रिकेट सहित पांच अतिरिक्त खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यकारी बोर्ड ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति के क्रिकेट सहित पांच अतिरिक्त खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने स्क्वैश, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल और लैक्रोस (सिक्स-ए-साइड) को शामिल करने के लॉस एंजेलिस के प्रस्ताव को एक पैकेज के रूप में स्वीकार कर लिया है।

प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए आईओसी सत्र के समक्ष रखा जाएगा।

थॉमस बाक ने यह भी कहा कि क्रिकेट को शामिल करना अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए अच्छा है उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट, विशेष रूप से टी20 संस्करण की लोकप्रियता न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ रही है और वह ओलंपिक खेलों में दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment