World

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने वर्तमान वित्‍तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर नौ दशमलव पांच प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मुद्राकोष के विशेषज्ञों ने अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 8 दशमलव पांच प्रतिशत वृद्धि दर की संभावना व्यक्त की है। यह भारत के लिये अप्रैल में घोषित छह दशमलव नौ प्रतिशत के अनुमान से अधिक है।

कोविड महामारी की दूसरी लहर से पहले वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर का आकलन साढ़े बारह प्रतिशत था। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व आर्थिक परिदृश्य के नवीनतम आकलन में कहा है कि इस वर्ष मार्च से मई महीने के दौरान कोविड महामारी के चरम के बाद भारत के लिए वृद्धि दर अनुमान घटाया गया है।

भारत की अर्थव्यवस्था 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान गहरे संकुचन से धीरे-धीरे उबर रही है। हालांकि अगले वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से अधिक है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

13 hours ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की… Read More

14 hours ago

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री बनें, उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा की… Read More

14 hours ago

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नोएडा में निरीक्षण अभियान चलाया, गहन रोकथाम और सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More

14 hours ago

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.