भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए आर्थिक जुर्माना लगाया है। इन संस्थानों पर प्रबंधन संचालन और केवाईसी से संबंधित नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।
RBI ने बताया कि उसने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस पर एक लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि उसने निदेशकों की नियुक्ति करते समय प्रबंधन में 30 प्रतिशत से अधिक का परिवर्तन किया पर इसके लिए रिजर्व बैंक से पूर्व अनुमति नहीं ली। इस प्रबंधन परिवर्तन में स्वतंत्र निदेशक शामिल नहीं थे।
RBI ने यस बैंक पर भी 31 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है क्योंकि उसने ग्राहकों की पहचान के लिए अनिवार्य केवाईसी प्रणाली का पालन नहीं किया। केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री के नियमों के अनुसार खाता धारकों की पहचान के लिए केवाईसी नियम का पालन आवश्यक है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि इन संस्थानों की 31 मार्च 2025 तक की वित्तीय स्थिति के निरीक्षण के दौरान मिले निष्कर्षों के आधार पर जुर्माने लगाए गए हैं।
रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और संस्थाओं द्वारा ग्राहकों के साथ किए गए लेन-देन या समझौतों की वैधता को प्रभावित नहीं करती है।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की… Read More
शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य में पहली बार भाजपा की… Read More
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More
भारत ने 8 मई, 2026 को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मल्टीपल… Read More
आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment