विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की सराहना की है। त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश तथा कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के समारोह में डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और ऐतिहासिक जुड़ाव का उल्लेख किया।
भारत के त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, और ये संबंध साझा इतिहास, उपनिवेश के खिलाफ हमारे संघर्ष और क्रिकेट के हमारे विशेष रिश्तों पर आधारित हैं। दोनों देशों के लोग पहनावे और खेलकूद से लेकर खान–पान की आदतों और परंपराओं तक, कई मामलों में एक–दूसरे से समानता रखते हैं।
डॉ. जयशंकर ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। यात्रा के दौरान पर्यटन, विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन का सौर ऊर्जा से संचालन, विभिन्न परियोजनाओं और आयुर्वेद केन्द्र की स्थापना सहित कई समझौतों पर सहमति बनी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More
शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य में पहली बार भाजपा की… Read More
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More
भारत ने 8 मई, 2026 को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मल्टीपल… Read More
आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment