Education

झारखंड की दिव्यांग किसान दम्पत्ति बनी सभी के लिए प्रेरणा

Inspiration for all the people of Jharkhand’s Divyang farmer couple

झारखंड के खूँटी ज़िले के माहिल गाँव में रहनेवाले एक दिव्यांग किसान दम्पत्ति ने अपने जोश और जज़्बे से खेती किसानी के काम में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। माहिल गांव के खेतों में धान की रोपाई इस दिव्यांग दंपति के बगैर पूरी नही होती। बेरोज़गारी से हताश होने वाले लोगों के लिए यह दंपती आज नज़ीर बन गया है।

बचपन से पोलियो के शिकार अजय उरांव और उनकी पत्नी रेखा देवी ने कभी अपनी दिव्यांगता को सफलता की राह में आड़े आने नहीं दिया। कड़ी मेहनत से खेतों में फसल उगाना दोनों का जुनून है। झारखंड के खूंटी ज़िले के माहिल गांव के खेतों में धान की रोपाई इस दिव्यांग दंपति के बगैर पूरी नहीं होती। देखने वालों को यूं लगता है कि शारीरिक रूप से अक्षम है ये दंपत्ती। लेकिन बैसाखी के सहारे खड़े होकर खेतों में ये ऐसे कुदाल चलाते हैं मानों कुदाल चलाना तो उनके लिए बाएं हाथ का काम हो।

अजय एक दिन में कई खेतों को कुदाल से ही खोदकर तैयार कर लेते हैं । दिव्यांग अजय उरांव मात्र एक पैर से साइकिल की सवारी भी कर लेते हैं।अजय उरांव की पत्नी रेखा देवी भी किसी से कम नही है। खेत मे चाहे धान के बिचड़े उखाड़ना हो या धान की रोपाई करनी हो वे सभी काम में एक्सपर्ट हैं।

यह दम्पत्ती अपने बच्चों की परवरिश भी दिलजान से कर रहा है और उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा दिला रहा है। खूंटी के येदिव्यांग किसान दंपति अपनी मेहनत की बदौलत अब आर्थिक समृद्धि की ओर है जिसको देखकर माहिल गांव के लोग इनके जोश और जज़्बे को सलाम करतें हैं।

अजय उरांव कहतें  है कि आदमी शरीर से नहीं मन से दिव्यांग होता है। यकीनन यह वाक्य सभी के लिए एक सबक है। बेरोज़गारी और नाकामी के लिए बहाने बहुत हैं लेकिन तरक्की का एक ही मन्त्र है परिश्रम और सिर्फ परिश्रम। चाहे वो दिव्यांग हो या कोई और।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

भारतीय वायु सेना (IAF) की 93वीं वर्षगांठ गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु सेना स्टेशन पर धूमधाम से मनाई गई

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 93वीं वर्षगांठ 8 अक्टूबर, 2025 को गाजियाबाद स्थित हिंडन वायु… Read More

5 hours ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में “सैटकॉम” को संबोधित किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की अंतरिक्ष… Read More

5 hours ago

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 93वें भारतीय वायु सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारतीय वायु सेना की 93 वीं… Read More

6 hours ago

भारत ई-बैंक गारंटी के लिए वास्तविक समय डिजिटल दस्तावेज़ निष्पादन के साथ पेपरलेस शासन की ओर अग्रसर

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी)… Read More

8 hours ago

IICA ने ‘जनजातीय विकास के लिए सीएसआर उत्कृष्टता का लाभ’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का समापन किया

जनजातीय विकास के लिए कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) उत्कृष्टता का लाभ उठाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार,… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.