देश की एक बड़ी आबादी आर्सेनिक से दूषित पानी पीने को मजबूर है। लेकिन इस समस्या को दूर करने में आईआईटी के वैज्ञानिकों ने सफलता हासिल की है। इन वैज्ञानिकों ने नैनो टैक्नोलॉजी पर आधारित फिल्टर बनाने में सफलता हासिल की है, जो महज 3 पैसे में एक लीटर पानी को साफ कर सकता है। देश के 8 लाख से अधिक लोगों को फिलहाल अमृत नाम की इस तकनीक का फायदा मिल रहा है।
जल ही जीवन है…लेकिन भारत की एक बड़ी आबादी के लिए स्वच्छ पेयजल आज भी सपना ही है। देश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां जल संसाधन आर्सेनिक से दूषित हैं। आर्सेनिक से दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां होने का ख़तरा रहता है। आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर टी. प्रदीप और उनकी टीम इस समस्या को दूर करने के लिए पिछले कई सालों से जुटी है। उनकी टीम ने नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित फिल्टर तैयार करने में सफलता हासिल की है, जिसका उपयोग देश के आर्सेनिक से प्रभावित इलाकों में किया जा रहा है।
देश के 21 राज्यों की 13 करोड़ से भी अधिक आबादी आर्सेनिक से दूषित पानी पीने को मजबूर है। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा की तो 25 फीसदी से भी अधिक आबादी इस समस्या से प्रभावित है। ऐसे में नैनो टेक्नोलॉजी आधारित फिल्टर इन लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। फिलहाल देश के करीब डेढ़ हजार स्थानों पर अमृत तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जो पेय जल से आर्सेनिक हटाने में पूरी तरह प्रभावी रहा है।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment