ICC की महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में स्मृति मंधाना छठे नंबर पर पहुंची

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आज जारी महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गयी हैं। भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर आठवें स्थान पर फिसल गयी हैं।

स्मृति मंधाना के 704 रेटिंग अंक हैं जबकि हरमनप्रीत के 702 अंक हैं। भारतीय कप्तान दो पायदान नीचे खिसकी हैं। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय गेंदबाज हैं। इसी तरह ऑलराउंडर की सूची में दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल अकेली भारतीय खिलाड़ी हैं। यह दोनों खिलाड़ी हालांकि एक-एक पायदान नीचे खिसकी हैं। गायकवाड़ नौवें जबकि ऑल राउंडर दीप्ति सातवें स्थान पर हैं।

Related posts

Leave a Comment