Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। अमित शाह ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरूआत करते हुए आज अहमदाबाद के बोडकदेव स्थित पंडित दीनदयाळ उपाध्याय हॉल में शुरू किये गए कोविड वैक्सीनेशन केंद्र का दौरा कर देशभर में आज से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई वॉक-इन टीकाकरण की व्यवस्था का उद्घाटन किया। अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 135 करोड़ जनसंख्या वाले देश के सभी नागरिकों के निशुल्क टीकाकरण का बहुत बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका आज योग दिवस के अवसर पर देश भर में अमलीकरण भी शुरू हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी नागरिकों के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए कृतसंकल्प है और मोदी जी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन में भारत पहले ही विश्व में सबसे आगे था, अब हम इसकी रफ्तार को और तीव्र करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि आज से देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में कोरोना के खिलाफ जंग का एक अहम पड़ाव शुरु हो रहा है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया था कि 21 जून यानि आज से देशभर में 18 वर्ष और उससे ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को केंद्र सरकार की ओर से निःशुल्क टीका लगाया जायेगा और कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई जायेगी। अमित शाह ने कहा कि मुझे आशा है कि देशभर के सभी नागरिकों को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए ये टीका न केवल सहायक होगा बल्कि उनको बचाने में भी सक्षम होगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के इस फैसले के कारण विश्वभर में वैक्सीनेशन के जितने भी क्रार्यक्रम चल रहे है, उसमें भारत पहले ही प्रति दस लाख के मानांक में सबसे उपर था, और अब हम बहुत तेजी से लगभग सभी देशवासियों को टीका लगाने के अपने लक्ष्य के आसपास पहुंच जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी जी के इस निर्णय से कोरोना के खिलाफ देश के नागरिकों को बचाने के लिये भारत सरकार ने जो कदम उठाया है, उससे सभी को राहत मिलेगी। अमित शाह ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि जो लोग पहला टीका लगा चुके है और सरकार की गाईडलाईन्स के अनुसार उनकी समय की मर्यादा पूरी हुई है, वो दूसरा टीका जरूर लगवाएं। अमित शाह ने कहा कि टीके की दोनों डोज लगाने के बाद ही हम कोरोना के खिलाफ अपने आप को सुरक्षित पा सकेंगे। अमित शाह ने इस अवसर पर अपने गांधीनगर मत क्षेत्र तथा गुजरात की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

अमित शाह ने कोलावाड़ा पटेल भगोल के पास पे-सेंटर स्‍कूल तथा रूपल स्थित वरदायिनी माता मंदिर के सामने प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत समुचित व्यवस्थाएं की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी कलोल के पुनर्निर्मित भवन का भी आज लोकार्पण किया। अमित शाह ने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व गुजरात सरकार किसानों के कल्याण व समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

अमित शाह ने एक अन्य कार्यक्रम में वैष्णोदेवी व खोडीयार कंटेनर फ्लाईओवर और पानसर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इन विकास योजनाओं को कोरोनाकाल में भी समय पर पूरा करने पे मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूँ।

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में गुजरात हाउसिंग बोर्ड की सोसायटियों के पुनर्विकास को लेकर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और संबंधित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और साथ ही सोसायटियों के पुनर्विकास में गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.