Health

Health Tips : तुलसी के पत्ते खाने से होते कई लाभ, आप भी जानिए इनके गुणकारी फायदें

प्राचीन काल से तुलसी की पूजा की जाती रही है। कई ग्रंथों में इसके औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। अधिकांश घरों में तुलसी का पौधा होता है। इसका अगर साइंटिफिक तरीकों पर विचार करें तो तुलसी रात के समय ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। लेकिन बाकी पौधे ऐसा नहीं करते हैं। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं।

तो आइए जानते हैं इसमें मौजूद खूबियों के बारे में जो कई रोगों से बचाता है…

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल केवल पूजन सामग्री के तौर पर ही नहीं किया जाता। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पत्तों में कई सारे गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है।

1. तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजजूब करते हैं।

2. यदि आपको सर्दी व फिर हल्का बुखार हो गया हो तो आप मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर काढ़ा बना ले और फिर इसे पी ले। आप चाहें तो इस घोल को सुखाकर इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैं। इससे आपको सर्दी व हल्के बुखार में फायदा होगा।

3. तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करने से सांस की दुर्गंध को दूर करने में काफी हद तक फायदेमंद होते हैं। नेचुरल होने के कारण इसका कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। यदि आपके मुंह से बदबू आ रही हो तो तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लें। इससे दुर्गंध चली जाती है।

4. यदि कहीं चोट लग जाती है तो तुलसी के पत्ते को फिटकरी के साथ मिलाकर लगाने से घाव तुरंत ठीक हो जाता है। तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व घाव को पकने नहीं देता है। इसके पत्ते को तेल में मिलाकर लगाने से जलन भी कम होती है।

5.यदि आप दस्त की समस्या से बहुत परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का सेवन लाभकारी होता है। इसके पत्ते को जीरे के साथ मिलाकर पीस लिया जाता है और उसे दिन में 3 से 4 बार चाटना होता है। ऐसा करने से दस्त रुक जाती है।

6. तुलसी स्कीन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर कील-मुहांसे खत्म हो जाते हैं और चेहरा क्लीन हो जाता है।

7. कई रिसर्चों में यह पाया गया है कि तुलसी का बीज कैंसर के इलाज में कारगर होता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More

3 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ… Read More

3 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह… Read More

1 hour ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर 8 मई, 2026 को… Read More

7 hours ago

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए चर्चा के दूसरे दौर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए चर्चा के दूसरे… Read More

7 hours ago

ईरान ने UNSC में अमेरिका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए खंडन किया

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.