Categories: News-Headlines

G4 देश भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी ने कहा – स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार आवश्यक

जी-4 देश- भारत, ब्राजील, जापान और जर्मनी ने कहा है कि स्‍थायी और अस्‍थायी दोनों वर्गों में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का विस्‍तार इस निकाय को अधिक प्रतिनिधिक, वैधानिक, प्रभावशाली और कुशल बनाने के लिए आवश्‍यक है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 78वें सत्र से अलग कल ब्राजील, जर्मनी, जापान और पश्चिमी देशों के विदेश मंत्रियों ने भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव, संजय वर्मा के साथ मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि विभिन्‍न तरह के जटिल संकटों के कारण बहुपक्षवाद महत्‍वपूर्ण तनाव से गुजर रहा है। एक संयुक्‍त प्रेस विज्ञप्ति में जी-4 देशों ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद मौजूदा वैश्विक चुनौतियों से समय पर प्रभावशाली तरीके से निपटने में असमर्थ है, इसलिए इसमें व्‍यापक सुधार किये जाने की तत्‍काल आवश्‍यकता है।

विदेश मंत्रियों ने इस महत्‍वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए नवीकृत सोच पर बल दिया। उन्‍होंने सुरक्षा परिषद में स्‍थायी और अस्‍थायी दोनों वर्गों में विकासशील देशों की भूमिका और भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर सहमति दिखाई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.