संसद के दोनों सदन कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए। संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 पारित होने के बाद राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में कुल सीटों में से एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है।
बाद में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की अन्य उपलब्धियों पर इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने का प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में विधायी कामकाज के बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में चार बैठकें हुई। इस दौरान सांसदों ने 31 घंटे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संविधान सभा से लेकर 75 वर्ष की संसदीय यात्रा- उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख पर चर्चा में 36 सांसद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा में 60 सांसद शामिल हुए। चर्चा लगभग 10 घंटे तक चली। चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की अन्य उपलब्धियों पर चर्चा में 87 सांसदों ने भाग लिया।
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर को शुरू हुआ और निर्धारित तिथि 22 सितंबर से एक दिन पहले ही सम्पन्न हो गया। यह सत्र 19 सितंबर को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को नए संसद भवन में स्थानांतरित करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए याद किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment