Categories: News-Headlines

भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, पेरिस ओलिंपिक कोटा भी हासिल किया

भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने कल सर्बिया के बेलग्रेड में चल रही विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का कोटा भी हासिल करते हुए, 19 वर्षीय अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक मुकाबले में दो बार की यूरोपीय चैंपियन एम्मा जोना डेनिस मालमग्रेन को 16-6 से हराया। टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में यह भारत का पहला पदक है। अंतिम पंघाल ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए अब तक का 23वांं पदक हासिल किया है, जिसमें एक स्वर्ण, पांच रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

इससे पहले, अंतिम पंघाल ने शुरुआती दौर में 2022 विश्व चैंपियन यूएसए की डोमिनिक ओलिविया पैरिश को 3-2 से हराया था। भारतीय पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में रूस की नतालिया मालिशेवा के खिलाफ 9-6 से जीत हासिल करने से पहले राउंड 16 में पोलैंड की रोक्साना मार्ता ज़सीना पर जीत दर्ज की। हालांकि, विश्व चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल सेमीफाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्काया ने अंतिम पंघाल को 5-4 के अंतर से हरा दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

4 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

4 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

4 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

4 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.