भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 क्रिकेट मैचों की सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच आज मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा।यह सीरीज अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए ड्रेस रिहर्सल की तरह होगी।
रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल पहले दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे और रवींद्र जडेजा उप-कप्तान होंगे। रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पहले दो मैच के लिए आराम दिया गया है। हालांकि, तीसरे और अंतिम मैच में भारत की टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि वह श्रृंखला के सभी तीन मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। बायीं कलाई की चोट से पूरी तरह उबर चुके कमिंस ने यह भी कहा कि मिशेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल श्रृंखला के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।
दोनों टीमें इंदौर जाएंगी और रविवार को दूसरा एकदिवसीय मैच खेलेंगी। तीसरा और आखिरी मैच 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले महीने की 8 तारीख को चेन्नई में एक-दूसरे के साथ मैच से विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment