स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कहा है कि ‘आयुष्मान भवः’ अभियान में सिर्फ चार दिनों में पांच लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उन्होंने कहा कि अब तक 20 लाख से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते तैयार किए गए। सुधांश पंत ने कहा कि केवल चार दिनों में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क उपचार और स्क्रीनिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए 20 लाख से अधिक लोग आए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के लिए बहुत महत्वाकांक्षी है और सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसमें योगदान दे रहे हैं। सुधांश पंत ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसी महीने की 13 तारीख को गांधीनगर में आयुष्मान भवः अभियान की शुरुआत की थी। आयुष्मान भवः अभियान स्वास्थ्य मंत्रालय की एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धि हासिल करना है। यह अभियान सेवा पखवाड़ा के दौरान चलाया जा रहा है जो इस महीने की 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment