Categories: News-Headlines

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सांसदों से मुलाकात की

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “यह देखकर ख़ुशी होती है कि परिवर्तन के अग्रदूत उसी कानून का जश्न मनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं जिसका उन्होंने समर्थन किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, भारत एक उज्जवल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर खड़ा है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।”

संसद ने 128वां संविधान संशोधन विधेयक 2023 पारित कर दिया है। इस विधेयक में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्‍ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान है। इस विधेयक को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कहा गया है। 214 सदस्‍यों ने विधेयक के समर्थन में वोट दिया जबकि किसी भी सदस्‍य ने इसके विरोध में मतदान नहीं किया। इसके बाद राज्‍यसभा ने कल इसे स्‍वीकृति दे दी। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को मंजूरी दे चुकी है।

राज्‍यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर सकारात्‍मक चर्चा हुई और संसद के दोनों सदनों के कुल 132 सदस्‍यों ने इस चर्चा में भागीदारी की। उन्‍होंने इस विधेयक को समर्थन देने के लिए सभी सदस्‍यों को धन्‍यवाद दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.