देश में कंपनियों से कर संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2022-23 में कॉरपोरेट कर में 2021-22 की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में सकल कॉर्पोरेट कर के रूप में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक अर्जित किए गए थे जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह संग्रह 8 लाख 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक था।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, देश ने वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 2021-22 में कुल कॉरपोरेट कर संग्रह सात लाख 12 हजार करोड़ रुपए रहा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, आर्थिक विकास और कॉरपोरेट कर में नए निवेश के कारण कॉरपोरेट कर संग्रह में उछाल आया है।