Health

मुंह के छालों से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 नुस्खें

आपने अक्सर लोगों को मुंह के छालों की वजह से दर्द में कराहते देखा होगा। मुंह में छाले कई कारणों से होते हैं, जैसे शरीर में पौष्टिकता की कमी, खराब जीवनशैली या फिर खान-पान में गड़बड़ी। जिसकी वजह से व्यक्ति काफी परेशान रहता है। दिखने में छोटे से ये छाले आपका खाना पीना तक मुश्किल कर देते हैं।ऐसे में छालों के इस दर्द से झट से राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय।

पुरूषों के मुकाबले यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में अधिक होती है। इसका मुख्य कारण उनके हारमोन्स में अधिक उतार-चढाव आना है। यह छाले अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं। इनके निकलने के कई कारण हो सकते हैं। पेट के साफ न होने और खाना खाते समय अचानक दांतों से मुंह के अंदर की झिल्ली के कट जाने से छाले हो जाते हैं।

Read More : कड़वा करेला खाना होता है सेहत के लिए फायदेमंद, करता है कई बीमारियों छुट्टी

बचाव के उपाय

1. खाना धीरे-धरी चबा-चबा कर खाएं। खाते समय बात न करें, ताकि दांतों से मुंह के अंदर की परत को नुकसान न पहुंचे।

2. नींबू को आधा काटें, इसे छाले पर लगाएं, इससे थोडी जलन तो होगी, परंतु यह सुन्न हो जाएगा, जो अच्छा है। आखिर में थोडा शहद छाले पर लगाएं।

3. शरीर की सफाई, संतुलित भोजन और पीने के साफ पानी पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है।

4. कुछ दिनों तक लगातर विटामिन सी और विटामिन बी12 की गोलियां खाएं।

4. माउथवाश का प्रयोग करें-कई बार कुल्ला करने से यह आपके मुख में बढने वाले जीवाणुओं को साफ करता है और इसके साथ-साथ कई मामलों में छाले में दर्द से राहत देता है। किसी बिना नुस्खा घोल का उपयोग करें, कोई भी माउथवाश इस प्रयोजन के लिए कार्यकारी है। सुबह और शाम कुल्ला करें और हो सके तो दिन के खाने के बाद भी कुल्ला करें।

5. तुलसी में स्वास्थ्यवर्द्धक और दर्दनिवारक गुण होते हैं। दिन में दो बार पांच तुलसी के पत्तों को खाने से दर्द से राहत तो मिलती ही है साथ ही धीरे-धीरे छाले ठीक भी होने लगते हैं।

6. कभी-कभी खान पान में गड़बड़ी के कारण कारण मु्ंह में छाले पड़ जाते हैं। खसखस खाने से पेट को ठंडक मिलती है।

7. नारियल का तेल और पानी मुंह के छालों के लिए सबसे लाभदायक होता हैं। नारियल का पानी पीने से शरीर ठंडा होता है। ताजा नारियल को घिसकर मुंह के छाले के ऊपर लगाने से दर्द से राहत मिलती है।

8. मुलेठी का एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुंह के छालों की वजह से होने वाले दर्द से राहत देता है। जरूरत के अनुसार मुलेठी को पीस लें और उसमें शहद मिलाकर छाले के ऊपर लगायें। कुछ देर में ही दर्द से आराम आएगा।

9. हल्दी के पाउडर में कुछ बूंद पानी डालकर पेस्ट बना लें और उसे अपने छालों पर लगाएं। हल्दी का एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण छालों को न सिर्फ ठीक करता है बल्कि दोबारा होने से भी रोकता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास

जो रूट ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने फिर दिखाई क्लास लंदन: इंग्लैंड… Read More

4 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

12 hours ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

1 day ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

1 day ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

1 day ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.