FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्‍वालिफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी ने भारत को हराया

फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी-एफ आई एच महिला हॉकी ओलंपिक क्‍वालिफायर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कल रांची में जर्मनी ने भारत को हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में दीपिका ने गोल दागकर भारत को बढत दिला दी थी लेकिन जर्मनी की शार्लेट स्टेपनहॉर्स्ट ने 2 गोल कर जर्मनी को आगे कर दिया। इशिका चौधरी ने भी एक गोल दागकर स्‍कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद हुए पेनाल्‍टी शूटऑउट में जर्मनी ने 4-3 से जीत दर्ज की। भारतीय हॉकी टीम के पास अब जापान के साथ मुकाबला जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्‍वलीफाई करने का मौका होगा। दूसरे सेमीफाइनल में अमेरिका ने जापान को हरा दिया था।

Related posts

Leave a Comment