कुआलालम्पुर में पांच से 16 दिसंबर तक होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में उत्तम सिंह को भारत का कप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में मौजूदा एशियाई चैम्पियन भारत को पूल सी में कनाडा, दक्षिण कोरिया और स्पेन के साथ रखा गया है। भारत को पांच दिसंबर को कोरिया से पहला मैच खेलना है। भारतीय टीम सात दिसंबर को स्पेन से और नौ दिसंबर को कनाडा से खेलेगी। भारत पिछली बार टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा था। पूल ए में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चिली और मलेशिया है जबकि पूल बी में मिस्र , फ्रांस, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। पूल डी में बेल्जियम, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...