Spiritual

वासुदेव द्वादशी का व्रत जाने-आनजाने में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के अगले दिन द्वादशी तिथि को वासुदेव द्वादशी मनाई जाती है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में यश-कीर्ति और खुशहाली आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज द्वादशी और त्रयोदशी दोनों तिथियां हैं। ऐसे में पूजा प्रात:काल करना शुभ माना जा रहा है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता देवकी ने भगवान कृष्ण के लिए यह व्रत रखा था, इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है। यह न सिर्फ पापों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को किया जाता है। चलिए जानते हैं वासुदेव द्वादशी की व्रत विधि, पूजा विधि और महत्व।

Read More : बुधवार को इस तरह करें श्री गणेश की आराधना, पूरी होगी आपकी मनोकामना

व्रत व पूजा विधि

वासुदेव द्वादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

इसके बाद एक चौकी पर श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए।

अब फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, दूध, दही और पंचामृत इत्यादि से विधिवत पूजन करें।

माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का जप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

आखिर में आरती करके भगवान श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी से अन्न, जल व धन की कामना करें।

इस दिन दिनभर व्रत रखें, शाम को फिर से पूजा-आरती करें और फलाहार करें।

अगली सुबह पूजा-पाठ के बाद जरूरतमंदों को दान दें और उसके बाद भोजन ग्रहण करें।

वासुदेव द्वादशी महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वासुदेव द्वादशी का व्रत करने से सिर्फ इस जन्म के ही नहीं, बल्कि पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। इस व्रत को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के उपासक व्रत रखकर उनकी विधि-पूर्वक पूजा करते हैं। इसके अलावा इस दिन देश के तमाम कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार ऑलराउंडर

आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More

16 minutes ago

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

3 hours ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

4 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

4 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

5 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

2 days ago

This website uses cookies.