Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने ग्रीस के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने आज ग्रीस के प्रधानमंत्री कीरियाकोस मित्सोताकिस और विदेशमंत्री निकोस डेनडियास से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने के बारे में विचारों का आदान प्रदान किया जो तेजी से प्रगाढ़ और विस्तृत हो रहे हैं। उन्होंने अनेक क्षेत्रों में सहयोग जारी रहने पर संतोष प्रकट किया। इनमें व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्‍कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्र शामिल हैं।

भारत और ग्रीस इन क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमत हुए हैं। विदेश मंत्रालयों के बीच अगले दौर के विचार-विमर्श और संयुक्‍त व्‍यापार समिति की शीघ्र ही वार्ता पर भी सहमति हुई। दोनों देश सामरिक भागीदारी स्‍थापित करने की दिशा में कार्य करने पर भी सहमत हुए। उन्‍होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित नई भौगोलिक-राजनीतिक और आर्थिक वास्‍तविकताओं के संदर्भ में आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने स्‍वतंत्र, उदार और समावेशी दृष्टिकोण तथा संपर्क और आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर भी संतोष व्‍यक्‍त किया।

ग्रीस के विदेश मंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठजोड़ संबंधी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए और उसे विदेश मंत्री एस.जयशंकर को सौंपा। डॉक्‍टर जयशंकर ने अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन में ग्रीस के प्रवेश का स्‍वागत किया। दोनों देश इस बात पर भी सहमत हुए कि अक्षय ऊर्जा को ऊर्जा आपूर्ति का महत्‍वपूर्ण अंग बनाने के लिए संबंधित सरकारों के ऊर्जा लक्ष्‍य हासिल करने के लिए दोनों देश एक-दूसरे की सहायता करेंगे। उन्‍होंने व्‍यवस्थित और कानूनी तरीके से लोगों के आवागमन के महत्‍व पर बल देते हुए प्रवासन संबंधी समझौते के लिए कार्य करने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की।

डॉक्‍टर जयशंकर ने एथेंस में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। यह प्रतिमा दोनों देशों के बीच मैत्री के मजबूत प्रतीक के रूप में कार्य करेगी।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

20 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.