वर्तमान मौसमी स्थितियाँ राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों तथा दिल्ली में अगले 7 दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं।
पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भागों तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और इससे सटे भागों पर बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3.1 किलोमीटर है।
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा और आसपास के भागों पर भी बना हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 0.9 किमी से 2.1 किलोमीटर के बीच है।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 2.1 किलोमीटर ऊपर बना है।
राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर है।
राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भागों और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर है।
गुजरात के पूर्वी भागों और इससे सटे हिस्सों के ऊपर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2.1 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर के बीच है।
अरब सागर के पश्चिमी मध्य भागों और इससे सटे ओमान के तटों पर भी समुद्र तल से 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक पश्चिमी विक्षोभ 71 डिग्री पूर्वी देशांतर और 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच क्षोभमण्डल के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 5.8 किमी है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment