Categories: News-Headlines

EV में आग लगने के मामले में उपभोक्ता संरक्षण नियामक ने पांच कंपनियों को नोटिस भेजा

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए चार-पांच ईवी विनिर्माता कंपनियों को नोटिस भेजा है। इन वाहनों में बैटरी फटने के कारण आग लगने के मामले सामने आए हैं।

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने मंगलवार को कहा कि प्राधिकरण इस मामले में जल्द सुनवाई शुरू करेगा। खरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने चार-पांच कंपनियों को नोटिस भेजा है। हमने उनसे इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की वजह पूछी है। साथ ही उनसे पूछा गया है कि नियामक उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई करे।’’

निधि खरे ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की घटना में लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या बाजार में बेचे गए उत्पाद मानक परीक्षण मानकों पर खरे उतरे थे। उन्होंने कहा कि सीसीपीए को इस बारे में कई शिकायतें मिली थीं और उसने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है।

सीसीपीए प्रमुख ने कहा कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से भी इस बारे में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने डीआरडीओ को ईवी में आग लगने की घटनाओं की जांच का जिम्मा सौंपा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.