Categories: News-Headlines

नीरज चोपड़ा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटे

भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए, जिससे भारत की एथलेटिक्स में पदक की संभावनाओं को करारा झटका लगा।

नीरज चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। 24 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन को बर्मिंघम में पुरुषों के भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव करना था। राष्ट्रमंडल खेल गुरुवार से शुरू होंगे।

नीरज चोपड़ा के हटने का मतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के साथ उनका मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि चोपड़ा का सोमवार को अमेरिका में एमआरआई किया गया और उन्हें एक महीने के विश्राम की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की आज सुबह अमेरिका से फोन पर मुझसे बात हुई और उन्होंने फिटनेस चिंताओं के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने में असमर्थता जताई।’’

नीरज मेहता ने कहा, ‘‘यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद चोपड़ा ने सोमवार को एमआरआई कराया था और उनकी चिकित्सा टीम ने उन्हें एक महीने विश्राम करने की सलाह दी है।’’

इस एथलीट के करीबी सूत्रों के अनुसार यह मांसपेशियों में मामूली खिंचाव है लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें विश्राम करने की सलाह दी गई है।

यह 24 वर्षीय खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाला दूसरा भारतीय एथलीट बना था। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 विश्व चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता था। तब वह असहज महसूस कर रहे थे।

नीरज चोपड़ा ने अपनी स्पर्धा के बाद कहा था, ‘‘मैंने सोचा कि मेरा चौथा थ्रो उससे भी आगे जा सकता था। उसके बाद मुझे अपनी जांघ में कुछ खिंचाव महसूस हुआ और मैं अगले दो प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया।’’

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा कि वह चोपड़ा के संपर्क में हैं ताकि उन्हें चोट से उबरने में मदद कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘ नीरज ने कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए शत-प्रतिशत फिट नहीं है और इसलिए वह उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बनना चाहेंगे।’’

सुमारिवाला ने कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान नीरज असहज नजर आ रहे थे। हम उनके निरंतर संपर्क में हैं ताकि उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में मदद कर सकें।’’

इस बीच भारतीय दल के दल प्रमुख राजेश भंडारी ने कहा, ‘‘हमारी अब बैठक होगी जिसमें नए ध्वजवाहक का चयन किया जाएगा।’’

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.