ED ने शराब घोटाला मामले में दिल्‍ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय ने आज नई दिल्‍ली के तिहाड जेल में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ की शुरूआत की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह पूछताछ दिल्‍ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं में धनशोधन के सिलसिले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया का पहली बार 7 मार्च को वक्‍तव्‍य रिकार्ड किया था। मनीष सिसोदिया इस समय न्‍यायिक हिरात में हैं। इससे पहले केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरों ने उन्‍हें कथित दिल्‍ली आबकारी नीति 2021-22 के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस नीति को बाद में रदद कर दिया गया था और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरों से जांच कराने की सिफारिश की थी जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निरोधक कानून के अंतर्गत आरोपी मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

Related posts

Leave a Comment