ED ने कथित भूमि घोटाला मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को एक हजार करोड़ रूपये से अधिक के कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। मुख्‍यमंत्री सोरेन को जांच एजेंसी के रांची कार्यालय में 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इससे पहले नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के‍ लिए बुलाया था। एजेंसी ने अवैध खनन घोटाला मामले में उनसे 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इस बीच खनन घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व उपायुक्त छविरंजन सहित कई व्‍यवसायियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

Related posts

Leave a Comment