Categories: News-Headlines

ED ने शाइन सिटी धांधली मामले में अवैध धन को वैध करने से संबंधित जांच में तीन लोगों को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय ने शाइन सिटी धांधली मामले में अवैध धन को वैध करने से संबंधित जांच में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आसिफ नसीम, अमिताभ कुमार श्रीवास्‍तव और मीरा श्रीवास्‍तव हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उत्‍तर प्रदेश पुलिस द्वारा राशीद नसीम और शाइन सिटी ग्रुप और कंपनीज के विरूद्ध 250 प्राथमिकी दर्ज करने के आधार पर जांच शुरू की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इन्‍होंने भारी मुनाफे के वायदे पर आम जनता से आठ सौ करोड से लेकर एक हजार करोड रूपये तक बटोरे और धांधली की।

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में खुलासा हुआ है कि आसिफ नसीम, अमिताभ कुमार श्रीवास्‍तव और मीरा श्रीवास्‍तव मुख्‍य आरोपी हैं और ये ही शाइन सिटी ग्रुप आफ कंपनीज के निदेशक हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- नाटो यूक्रेन को अपने रूसी नियंत्रण वाले क्षेत्र वापस जीतने में मदद कर सकता है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यूक्रेन नाटो और अमरीका के सैन्य… Read More

3 hours ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में ‘स्टार्टअप कॉन्क्लेव – 2025’ का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 का… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के आज सात वर्ष पूरे हो गए है।… Read More

20 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन-2025 के लोगो और ब्रोशर का अनावरण किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज निर्माण भवन में वैश्विक खाद्य नियामक शिखर… Read More

23 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस… Read More

1 day ago

This website uses cookies.