प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों की 52 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की। इसमें मनीष सिसोदिया के साथ अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य की संपत्ति शामिल है। मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की सात करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के घर और जमीन जब्त की गई हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में विजय नायर, समीर महेन्द्रू, अमित अरोड़ा और अरुण पिल्लई सहित अन्य लोगों के 76 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की थी। अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...