ED ने आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को दिल्‍ली आबकारी नीति घोटाले में समन भेजा

प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दुर्गेश पाठक को दिल्‍ली आबाकारी नीति घोटाले में समन भेजा है। उपराज्‍यपाल वी.के सक्‍सेना की सिफारिश पर केन्‍द्रीय जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। इस सिलसिले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने अगस्‍त में उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापे मारे थे। सी.बी.आई. ने सिसोदिया सहित 15 लोगों के खिलाफ आरोप दर्ज किया है। आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव सहित कई अन्‍य अनियमितताएं बरती गईं।

Related posts

Leave a Comment