हम जिस प्रकार का भोजन करते हैं, हमारी सेहत उसी प्रकार निखरती या बिगड़ती है। एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ हेल्दी डायट भी स्वस्थ रहने में मदद करती है। इसीलिए, मौसमी फल, सब्ज़ियां, डेयरी और अनाज खाया जाता है। इसी तरह सात्विक भोजन करना भी सेहतमंद रहने का एक तरीका साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स और रिसर्च के अनुसार सात्विक खाना खाने से इम्यून सिस्टम मज़बूत बनता है। जिससे, शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सबसे खास बात यह है कि सात्विक भोजन हर उम्र और हर मौसम में सेवन के लिए सही है।
क्या है सात्विक भोजन?
सत्व अर्थात शुद्ध। सात्विक भोजन को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर माना जाता है। एसे ऋषि-मुनियों का भोजन कहा जाता है। इन दिनों ऑर्गेनिक फूड्स का जो चलन हो उसकी जड़ें, सात्विक आहार से ही जु़ड़ी हैं। सात्विक आहार में केवल शाकाहारी चीज़ें इस्तेमाल होती हैं। इसमें, प्याज और लहसुन भी नहीं मिलाया जाता। दरअसल, इस तरीके से भोजन की मूल प्रॉपर्टीज़ या गुणों को सहेजने की कोशिश की जाती हैं। सात्विक भोजन कम मसाले वाला, सादा और शुद्ध होने के साथ पचने में आसान और पेट के लिए हल्का महसूस होता है। ऋषि-मुनि ऐसा ही भोजन खाते थे और उसी से ऊर्जा प्राप्त करते थे। इसे, योगी डायट के नाम से भी जाना जाता है।
Read More : भारत में तैयार हुई कोरोना वायरस की दवा, अगले महीने से ह्यूमन ट्रायल
सात्विक भोजन खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं ?
सात्विक फूड से गुस्सा, तनाव, उत्तेजना जैसी भावनाओं पर काबू पाया जा सकता है और यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर फेंकने (डिटॉक्स) का भी काम करता है। जिससे, आपके इम्यून सिस्टम सहित शरीर के अन्य ऑर्गन्स को भी काम करने में आसानी होती है। इस तरह आप हमेशा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। सात्विक भोजन में कम मात्रा में खाने की सलाह भी दी जाती है। जिससे, पोर्शन कंट्रोल का काम होता है। इसी तरह, सात्विक भोजन आसानी से पच जाता है। यह पेट और मन को आराम पहुंचाता है। जिससे, डायजेशन से जुड़ी समस्याएं महसूस नहीं होतीं।
ये भी हैं सात्विक आहार खाने के फायदे
स्ट्रेस होता है कम, सात्विक भोजन खाने वालों को मन शांत रहता है। जिससे, उन्हें जल्दी
तनाव महसूस नहीं होता।
उम्र होती है लम्बी
हेल्दी हेयर और ग्लोइंग स्किन मिलती है
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में होती है मदद
डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में सहायक
थकान और सुस्ती दूर होती है
IND A vs AFG A: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच रोमांचक मुकाबला, फाइनल… Read More
Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च: बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट फिटनेस बैंड, एथलीट्स के लिए खास… Read More
आरोन हार्डी ने मचाया धमाल! PSL फाइनल में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया स्टार… Read More
चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More
कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More
Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment