India

अब 80 करोड़ लोगों को दीपावली और छठ तक मिलेगा मुफ्त अनाज : पीएम मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (30 जून) को एक बार फिर देश से मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना के खिलाफ अब तक सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए देशवासियों से और अधिक सतर्कता बरतने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि अनलॉक-1 के बाद से देश में लापरवाही बढ़ी है। साथ ही उन्होंने महामारी से देश के मौजूदा हालात की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा “लॉकडाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था। अब अनलॉक में भी सरकारों को, स्थानीय निकाय की संस्थाओं को, देश के नागरिकों को, फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है।”

पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा “त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए।”

Read More : India-China Border Tension : भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की तीसरे दौर की हुई बैठक

उन्होंने आगे कहा “हम सारे एहतियात बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाएंगे। हम आत्मनिर्भर भारत के लिए दिन-रात एक करेंगे। हम सब ‘लोकल के लिए वोकल’होंगे। इसी संकल्प के साथ हम 130 करोड़ देशवासियों को मिलजुल कर, संकल्प के साथ काम भी करना है, आगे भी बढ़ना है।”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस जारी की। इसके तहत सभी कंटेंटमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। जबकि अन्य हिस्सों में गतिविधियां जारी रहेंगी। लेकिन गाइडलाइंस में मेट्रो सेवा, स्कूल-कॉलेज को 31 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.