Categories: News-Headlines

DPIIT ने घरेलू, वाणिज्यिक और मिलते-जुलते विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के संबंध में गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के कार्यान्वयन की समयसीमा बढ़ाई

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने घरेलू, वाणिज्यिक एवं इसी तरह के विद्युत उपकरणों की सुरक्षा (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2025 के कार्यान्वयन की समयसीमा बढ़ा दी है। 15 मई 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हितधारकों से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

उद्योग जगत में मजबूत गुणवत्ता के लिए तंत्र स्थापित करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग विनिर्माण संबंधी मानकों में सुधार और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) को सक्रिय रूप से अधिसूचित कर रहा है। परीक्षण संबंधी अवसंरचना के विकास, उत्पाद मैनुअल और परीक्षण प्रयोगशालाओं की मान्यता इन प्रयासों से जुड़ी है।

कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों और पुराने भंडार के संबंध में उद्योग जगत की चिंताओं का संज्ञान लेते हुए, उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग ने 19 मई 2025 को संशोधित गुणवत्ता नियंत्रण आदेश अधिसूचित किया। घरेलू बड़े और मध्यम उद्यमों के साथ-साथ विदेशी निर्माताओं के लिए यह संशोधित गुणवत्ता नियंत्रण आदेश अब 19 मार्च 2026 से लागू होगा ताकि व्यापार में आसानी हो सके।

यह गुणवत्ता नियंत्रण आदेश घरेलू, वाणिज्यिक या इसी तरह के उपयोगों के लिए उन सभी विद्युत उपकरणों पर लागू होता है, जिनमें वोल्टेज की अधिकतम निर्धारित दर सिंगल-फेज उपकरणों के लिए 250 वोल्ट और अन्य के लिए 480 वोल्ट से अधिक नहीं होती है। इसमें डीसी-आपूर्ति और बैटरी से चलने वाले उपकरण शामिल हैं। पहले से ही अलग-अलग गुणवत्ता नियंत्रण आदेश या मौजूदा अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन के अंतर्गत आने वाले उपकरणों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

इसके अतिरिक्त, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश में कई प्रकार की प्रमुख छूट और रियायतें शामिल हैं:

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) के लिए अतिरिक्त समय: सूक्ष्म उद्यमों के लिए 6 महीने का विस्तार और लघु उद्यमों के लिए 3 महीने का विस्तार।

निर्यातोन्मुख उत्पादों के उत्पादन के लिए घरेलू निर्माताओं के आयात पर छूट।

अनुसंधान एवं विकास के लिए 200 इकाइयों तक के आयात पर छूट।

प्रभावी तिथि से छह महीने के भीतर पुराने स्टॉक (कार्यान्वयन से पहले निर्मित या आयातित) की निकासी का प्रावधान।

गुणवत्ता नियंत्रण आदेश अपेक्षित मानदंड से कम गुणवत्ता के उत्पादों के आयात को रोकने और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारतीय उद्योग जगत में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसी पहलों के माध्यम से, भारत सरकार “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण के अंतर्गत विनिर्माण के लिए विश्व स्तरीय और आत्मनिर्भर माहौल बनाने का प्रयास कर रही है।

निष्कर्ष यह है कि, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश भारत में उत्पादों से जुड़े मानकों में वृद्धि के लिए किए जा रहे रणनीतिक प्रयास को दर्शाते हैं, जिससे भारतीय निर्माताओं को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों बाजारों में सफल होने में सहायता मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका

Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More

5 hours ago

Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय

Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More

5 hours ago

Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह

Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More

5 hours ago

France vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 क्वार्टर फाइनल में Mbappé की फ्रांस से मोरक्को की टक्कर

France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More

5 hours ago

IU और Lee Jong Suk का चार साल पुराना रिश्ता खत्म, एजेंसियों ने ब्रेकअप की पुष्टि की

IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More

5 hours ago

Delhi-NCR Weather: अगले 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश का अलर्ट, मानसून हुआ और सक्रिय

Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.