भारत-अमरीका रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (डीटीटीआई) के अंतर्गत गठित विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्य समूह (JWGACTC) की 8वीं बैठक 13 से 16 मई 2025 तक भारत में आयोजित की गई।
अमरीका के विमान वाहक पोत कार्यक्रम कार्यकारी अधिकारी रियर एडमिरल केसी मोटन के नेतृत्व में छह सदस्यीय अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली और गोवा में विभिन्न रक्षा प्रतिष्ठानों का दौरा किया।
संयुक्त कार्य समूह बैठक का उद्घाटन सत्र 13 मई को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी सह-अध्यक्षता रियर एडमिरल विशाल बिश्नोई, सहायक नियंत्रक, विमान वाहक परियोजनाएं (एसीसीपी) ने की। बैठक में रियर एडमिरल केसी मोटन ने संयुक्त कार्य समूह के महत्व और पिछले 10 वर्षों में इसमें हुई प्रगति की चर्चा की। विमान वाहक पोत के बारे में उपयोगी सूचना साझा किए जाने पर दोनों पक्षों ने संयुक्त कार्य समूह के उल्लेखनीय कार्य की सराहना की। बैठक में विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं की भविष्य सहयोग योजनाओं पर चर्चा के बाद एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया गया।
गोवा में आयोजित बैठक में भारतीय नौसेना के विमानन विशेषज्ञों के साथ विमान वाहक पोत संचालन और तकनीकी पहलुओं पर पेशेवराना चर्चा हुई। यह महत्वपूर्ण बैठक विमान वाहक पोत प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग की दृष्टि से परस्पर लाभकारी रही।
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More
France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More
IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More
Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment