नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानन कम्पनी गो फर्स्ट की उड़ान फिर शुरु करने की योजना को सशर्त मंजूरी दे दी है। महानिदेशालय ने एयरलाईन को 15 विमानों के साथ 114 दैनिक उड़ानों का संचालन फिर शुरू करने की अनुमति दी है। गो फर्स्ट को सभी लागू नियामक आवश्यकताओं का पालन करना होगा। कम्पनी को परिचालन में शामिल सभी विमानों की फिटनेस सुनिश्चित करनी होगी। डीजीसीए ने कहा कि गो फर्स्ट के किसी भी विमान को संतोषजनक उड़ान संचालन के बिना परिचालन के लिए तैनात नहीं किया जाएगा।
DGCA ने विमानन कम्पनी गो फर्स्ट की उड़ान फिर शुरु करने की योजना को सशर्त मंजूरी दी