India

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में आजादी का अमृत महोत्‍सव के अवसर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए आज अनेक कार्यक्रमों की शुरूआत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्‍ली में आजादी का अमृत महोत्‍सव के अवसर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए आज अनेक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इनमें अनेक स्‍थानों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वजारोहण, उत्‍पाद और सुविधा केंद्रों का शुभारंभ, प्रतिमाओं को स्‍वच्‍छ करने, जनसंपर्क अभियान तथा शौर्य गाथाओं पर आधारित पुस्‍तकों का विमोचन शामिल है।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इस अमृत महोत्सव में अनेकता में एकता की झलक स्‍पष्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वतंत्रता, संप्रभुता और शाश्‍वत भाव भारत के लिए नए और आधुनिक नहीं है। कैप्‍टन विक्रम बत्रा का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि कैप्‍टन बत्रा ने बहादुरी से मृत्‍यु का आलिंगन करते समय गर्जना की थी कि ये दिल मांगे मोर। रक्षा मंत्री ने राष्‍ट्र के लिए प्राण न्‍यौछावर करने वाले अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मृत्‍यु से अमरत्‍व की ओर यह भाव, और सचमुच इस भाव को मन में संजो कर जिन लोगों ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने में अपने प्राणों की आहुति दी है, आज हम पहले दिन जब इस अमृत महोत्‍सव का कार्यक्रम का शुभांरभ कर रहे हैं तो मैं तहे दिल से अपनी तरफ से भी आप सबकी तरफ से भी और सभी देशवासियों की तरफ से भी मैं शीश झुका कर उनको नमन करता हूं।

रक्षामंत्री ने कहा कि जननी जन्‍मभूमिश्‍च स्‍वर्गादपि गरीयसी का मंत्र भारत की भूमि से ही निकला है। आत्‍मनिर्भर भारत का उल्‍लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि देश एक समय हथियारों का सबसे आयातक था लेकिन अब स्थिति बदल गई है। उन्‍होंने कहा कि विमान वाहक पोत विक्रांत आत्‍मनिर्भर भारत का सबसे बड़ा प्रतीक है। इसके निर्माण में 76 प्रतिशत स्‍वदेशी उपकरण लगे हुए हैं।

सीमा सड़क संगठन देश में 75 दर्रों और महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएगा। इसके 25 सदस्‍यीय दल दूरदराज के इलाकों के लिए निकल पड़ा है जिनमें पूर्वी लद्दाख में 19 हजार तीन सौ फीट ऊंचाई पर उमलिंगला दर्रा भी शामिल है। यह सबसे ऊंचा सड़क मार्ग है। अटल सुरंग, रोहतांग दर्रा और ढोला सादिया पुल पर भी राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया जाएगा। भारतीय तटरक्षक बल आजादी के अमृत महोत्‍सव पर भारतीय भू-भाग के एक सौ द्वीपों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराएगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

32 minutes ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.