Categories: News-Headlines

अपेडा ने एचपीएमसी के सहयोग से आज बाहरीन को पांच अनोखी किस्म के सेबों की पहली खेप रवाना की

नित नये स्थानों को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन देते हुये कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (अपेडा) ने हिमाचल प्रदेश उद्यान-विज्ञान उत्पाद विपरण और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) के सहयोग से आज बाहरीन को पांच अनोखी किस्म के सेबों की पहली खेप रवाना की। इनमें रॉयल डिलिशस, डार्क ब्राउन गाला, स्कार्लेट स्पर, रेड वेलॉक्स और गोल्डन डिलिशस किस्मों वाले सेब शामिल हैं।

इन सेबों को हिमाचल प्रदेश के किसानों से प्राप्त किया गया था और अपेडा में पंजीकृत डीएम एंटरप्राइसेज ने इनका निर्यात किया। बाहरीन के अग्रणी खुदरा विक्रेता अल-जज़ीरा ग्रुप द्वारा आयोजित सेब संवर्धन कार्यक्रम के तहत इन सेबों को पेश किया जायेगा। यह प्रदर्शनी 15 अगस्त 2021 से शुरू होगी। इसी दिन से भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की भी शुरूआत होगी, जिसकी थीम ‘भारत की आजादी का अमृत महोत्सव’ है।

सेब संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन इसलिये भी किया जा रहा है, ताकि बाहरीन के उपभोक्ता भारत में पैदा होने वाले सेबों की किस्मों से परिचित हो सकें।

यह पहल ऐसे समय में हो रही है, जब भारत कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद नये-नये देशों को आम के निर्यात में अपनी पैठ बढ़ा रहा है।

जुलाई 2021 में पूर्वी इलाकों, खासतौर से मध्यपूर्व के देशों को आम का निर्यात बढ़ाने के लिये महत्त्वपूर्ण पहलें की गई। इस सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्राप्त फ़ाज़िल आम की खेप बाहरीन को निर्यात की गई थी। फ़ाज़िल आम की यह खेप अपेडा पंजीकृत डीएम एंटरप्राइसेज, कोलकाता ने निर्यात की थी तथा बाहरीन के अल-जज़ीरा ग्रुप ने इसे मंगवाया था।

अपेडा गैर-पारंपरिक इलाकों और राज्यों से फलों और सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा देने के कदम उठाता रहा है। वह आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिये वर्चुअल माध्यम से क्रेता-विक्रेता सम्मेलनों तथा उत्सवों का आयोजन करता रहा है।

बाहरीन को आम की खेप भेजने के पहले अपेडा ने कतर के दोहा में आम संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में आम की नौ किस्में पेश की गई थीं, जिनमें पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश के जीआई प्रमाणपत्र प्राप्त आमों को शामिल किया गया था। इन आमों को आयातकों ने फैमिली फूड सेंटर के स्टोरों में रखा था।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

2 hours ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.