राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) की अंतिम कुंजी जारी कर दी। इसी के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परिणाम घोषित करने का रास्ता साफ हो गया। एनटीए ने सात जुलाई को सीईयूटी-यूजी 2024 की वैकल्पिक कुंजी जारी की थी जबकि करीब एक हजार विद्यार्थियों की शिकायत वाजिब होने पर उनकी दोबारा परीक्षा 19 जुलाई को ली गई।
एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अंतिम कुंजी जारी कर दी गई है और परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे।’’ राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) सहित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर जारी हंगामे की वजह से सीईयूटी-यूजी 2024 के परिणाम घोषित करने मे देरी हुई है।
सीयूईटी के परिणाम पहले 30 जून को घोषित किए जाने थे लेकिन एनटीए ने नीट-यूजी, यूजीसी-नेट और सीआईएसआर-यूजीसी-नेट में कथित अनिमियतता एवं प्रश्नपत्र लीक के आरोपों की वजह से एनटीए ने नतीजे घोषित करने में देरी की।
सीयूईटी-यूजी के तहत 15 विषयों की परीक्षा कलम-कागज के माध्यम से हुई जबकि अन्य 48 विषयों के लिए परीक्षा कंप्यूटर माध्यम से हुई। इस साल 261 केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा के लिए 13.4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment