Categories: News-Headlines

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए, सेंसेक्स 109 अंक और टूटा

मुंबई: वैश्विक बाजारों में नरमी के रुख के बीच धातु, बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। बजट में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) को बढ़ाने और अल्पावधि के पूंजीगत लाभ पर कर बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही निवेशकों ने अपना निवेश निकालना शुरू कर दिया है। बड़े पैमाने पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी भारतीय बाजार से निकासी की है। पिछले कुछ सत्रों की तरह बृहस्पतिवार को भी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 671 अंक तक लुढ़कते हुए 79,477.83 अंक पर आ गया था। लेकिन टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो में तेजी ने बाजार में गिरावट को एक हद तक थाम लिया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 7.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत गिरकर 24,406.10 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 202.7 अंक गिरकर 24,210.80 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

दरअसल, एक्सिस बैंक के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहे। इसके अलावा नेस्ले, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में करीब छह प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में खासी गिरावट देखी गई थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी है। उन्होंने बुधवार को 5,130.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत गिरकर 80.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 280.16 अंक गिरकर 80,148.88 अंक पर और एनएसई निफ्टी 65.55 अंक घटकर 24,413.50 अंक पर बंद हुआ था।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.