Categories: News-Headlines

CSIR-NAL द्वारा डिजाइन एवं विकसित हंसा न्यू जेनरेशन (एनजी) विमान ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी

सीएसआईआर की एक घटक प्रयोगशाला सीएसआईआर-नेशनल एयरोस्पेस लेबोरेटरीज (एनएएल), बेंगलूरु द्वारा द्वारा डिजाइन एवं विकसित हंसा न्यू जेनरेशन (एनजी) विमान ने 3 सितंबर 2021 को सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। विमान ने 2:09 बजे एचएएल हवाई अड्डे से उड़ान भरी। विमान ने 4,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरी और लगभग 20 मिनट के बाद सफल लैंडिंग करने से पहले 80 समुद्री मील की गति प्राप्त की। पहली उड़ान भरने वाले टेस्ट पायलट कैप्टन अमित दहिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उड़ान के सभी पैरामीटर सामान्य पाए गए और यह टेक्स्ट बुक फ्लाइट है।

हंसा-एनजी की अनोखी विशेषताओं में आरामदायक केबिन के साथ ग्लास कॉकपिट, डिजिटल तौर पर नियंत्रित अत्यधिक कुशल इंजन, विद्युत संचालित फ्लैप, लॉग एंड्यूरेंस, लो एक्विजेंशन और कम परिचालन लागत शामिल हैं। इस विमान के लिए सीएसआईआर-एनएएल को विभिन्न फ्लाइंग क्लबों से पहले ही 72 आशय पत्र मिल चुके हैं। सेवा में शामिल किए जाने से पहले अगले 4 महीनों के भीतर इस विमान को प्रमाणित किया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन (सीईएमआईएलएसी) और सीएसआईआर-एनएएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों/ इंजीनियरों द्वारा टेलीमेट्री में उड़ान की निगरानी की गई।

सीएसआईआर के महानिदेशक एवं डीएसआईआर के सचिव डॉ. शेखर सी. मांडे ने टीम एनएएल को बधाई देते हुए कहा कि यह उड़ान का एक सफल पड़ाव है जो एएसटीई के समर्थन से सीएसआईआर-एनएएल की डिजाइन टीम, फ्लाइट टेस्ट क्रू और डीजीसीए के प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि सीएसआईआर-एनएएल ने पहले ही एक निजी भागीदार की पहचान कर ली है और इस श्रृंखला का उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने हंसा के परियोजना निदेशक अब्बानी रिंकू और टीम एनएएल के अथक प्रयासों की सराहना की जिसके कारण यह संभव हो सका है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.