Categories: News-Headlines

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केन्द्रीय विश्वविद्यालयों से इस वर्ष अक्तूबर तक छह हज़ार रिक्त पदों को भरने को कहा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक बैठक की। शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, उच्च शिक्षा सचिव, अमित खरे, यूजीसी के चेयरमैन, प्रो डी पी सिंह के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय रचनात्मकता, नवाचार और अवसरों को पोषण प्रदान कर रहे हैं। नई शिक्षा नीति- 2020 भारत को उभरती हुई नई वैश्विक व्यवस्था में शीर्ष स्थान पर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भारत के भाग्य का संरक्षक होने के रूप में, हमारे विश्वविद्यालयों को एनईपी में उल्लेख किए गए जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा जीवंत और समग्र बनाने एवं एनईपी के माध्यम से भारत को ज्ञान की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने पर बल दिया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे उच्च शैक्षणिक संस्थान सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और महत्वाकांक्षाओं तथा राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रमुख उत्प्रेरक हैं। उन्होंने अपील किया कि विश्वविद्यालयों को भारतीय भाषाओं में सीखने और भारत की सांस्कृतिक विरासत को लोकप्रिय बनाने और उसे बढ़ावा देने की दिशा में काम करना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों को अक्तूबर, 2021 तक 6,000 रिक्त पदों को भरने के लिए मिशन-मोड पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पूर्व छात्रों को सहायक निधिप्रदान करने के लिए एक संरचना तैयार करने का आग्रह किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सर्वोत्तम प्रथाओं और कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकरी प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिसमें सामान्य एवं आरक्षित रिक्तियों को भरना, कोविड-19 के दौरान शिक्षा, ऑनलाइन अध्यापन और एनईपी का कार्यान्वयित होने वाली स्थिति भी शामिल है।

उन्‍होंने विश्वविद्यालयों से भारत को पूर्ण रूपसे साक्षर बनाने के लिए रणनीतियां बनाने का आह्वान किया, साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतीक के रूप में ‘पोषण माह’ के दौरान देश की पोषण चुनौती का सामना करने में योगदान देने के लिए भी कहा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कुलपतियों से यह भी अनुरोध किया कि वे अपने विश्वविद्यालयों में खेलों को प्रोत्साहित करें, जिससे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। कुलपतियों को अपने परिसरों में नवाचार एवं अनुसंधान को बढ़ावा देकर अपने छात्रों को नौकरी प्रदाता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कुलपतियों को उनकी अंतर्दृष्टि और बहुमूल्य सुझावों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आग्रह किया कि वैचारिक मार्गदर्शक के रूप में, हमारे केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस अकादमिक वर्ष से ही क्षमता निर्माण, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट, वर्चुअल विश्वविद्यालयों और एनईपी के कई अन्य पहलुओं की रूपरेखा तैयार करने एवं कार्यान्वयन करने की दिशा में अग्रणी भूमिकाएं निभानी चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.