प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में निरंतर प्रगति का सकारात्मक रूप से मूल्यांकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय समुदाय के लिए संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन की सराहना की। उन्होंने 1 अक्टूबर, 2021 से दुबई में आयोजित होने वाले एक्सपो-2020 के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
दोनों नेताओं ने साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए इस बात पर भी सहमति जताई कि दुनिया में आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। दोनों नेताओं ने इस तरह की ताकतों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर खड़े होने के महत्व पर जोर दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment