Categories: News-Headlines

CSIR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी (NIO) ने कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) के सदस्य देशों के लिए एक महीने का ओशनोग्राफिक सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया

सीएसआईआर – राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान (NIO) ने समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के सदस्य देशों के लिए एक महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस प्रमुख पहल का उद्घाटन सत्र 15 जनवरी, 2024 को आयोजित किया गया।

यह शैक्षिक प्रयास प्रथम सीएससी समुद्र विज्ञानी और हाइड्रोग्राफर सम्मेलन का प्रत्यक्ष परिणाम है, जो नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में हुआ था। इस सम्मेलन के बाद, सीएससी देशों के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से जून से सितंबर 2023 तक हिंद महासागर क्षेत्र में दो अभियान चलाए। दिसंबर 2023 में अंटार्कटिक में शुरू किया गया संयुक्त अभियान वर्तमान में चल रहा है।

उद्घाटन भाषण के दौरान, सीएसआईआर-एनआईओ के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र की जटिलताओं को समझने में तटीय देशों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। एक महीने तक चलने वाले सर्टिफिकेट कोर्स का समन्वय वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और, जैविक समुद्र विज्ञान प्रभाग के प्रमुख डॉ. मंगेश उत्तम गौंस द्वारा किया जा रहा है।

इस पाठ्यक्रम में प्रतिभागी हिंद महासागर और दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन के गहरे प्रभावों से निपटने को लेकर और समुद्र विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए इंटरैक्टिव चर्चाएं, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान और व्यावहारिक परियोजना कार्य शामिल हैं।

यह पाठ्यक्रम विचारों के समृद्ध आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगा और समुद्र विज्ञान में ज्ञान के बढ़ते भंडार में योगदान देगा। इस भागीदारी का उद्देश्य पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने, टिकाऊ कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने में भाग लेने वाले देशों की क्षमताओं को बढ़ाना है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

10 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

11 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.