Categories: News-Headlines

अयोध्या का कायाकल्‍प: शहर की आध्यात्मिक यात्रा ने आधुनिक कनेक्टिविटी के साथ उड़ान भरी

अयोध्या के केंद्र में, जहां इतिहास सहज रूप से आध्यात्मिकता के साथ जुड़ा हुआ है, एक महान परिवर्तन चल रहा है, जो राम मंदिर के पवित्र आधार से कहीं आगे तक फैला हुआ है। जिस तरह भव्य मंदिर आकार ले रहा है, भारत सरकार ने दूरदर्शी कदम उठाते हुए, अयोध्या की कनेक्टिविटी में व्यापक बदलाव की योजना बनाई है, जिससे प्राचीन शहर को पहुंच के एक नए युग में प्रवेश कराया जा सके।

इस क्रमिक विकास में सबसे आगे है अयोध्या का हाल ही में उद्घाटन किया गया और नये सिरे से तैयार रेलवे स्टेशन, जिसका नाम अब बदलकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, यह कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अचंभित कर देने वाली तीन मंजिला लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा और पूजा की जरूरतों को पूरा करने वाली दुकानें, आधुनिक सुविधा के साथ आध्यात्मिकता का मिश्रण हैं। उपयोगी और व्‍यावहारिक होने के अलावा, यह क्लॉकरूम, चाइल्ड केयर रूम और वेटिंग हॉल जैसी सुविधाओं के साथ समावेशिता को प्राथमिकता देता है, गर्व से ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग’ का लेबल देता है। इस कायाकल्‍प का महत्व तब पता चला जब प्रधानमंत्री ने स्वयं अपनी उपस्थिति से अयोध्या की शोभा बढ़ाई और एक अभूतपूर्व विकास-अमृत भारत एक्सप्रेस, जो देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की एक नई श्रेणी है, को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस का भी उद्घाटन किया।

दिसम्‍बर 2023 में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ अयोध्या का परिवर्तन रेलवे से भी आगे बढ़ गया है। 1450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, चरण 1 में 6500 वर्गमीटर में फैले एक अत्याधुनिक टर्मिनल की शुरुआत की गई है, जो सालाना 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए तैयार है। यह टर्मिनल, नवनिर्मित श्री राम मंदिर को प्रतिबिंबित करता है, इसके अग्रभाग पर मंदिर-प्रेरित वास्तुकला है, जबकि इसके अंदरूनी हिस्से में स्थानीय कला और भित्ति चित्र शहर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। दूसरे चरण में, हवाई अड्डे का लक्ष्य सालाना 60 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करना है, बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है जो पर्यटन को प्रोत्साहित करने, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तैयार है।

अयोध्या का परिवर्तन केवल परिवहन बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है और इसका विस्तार अयोध्या के समग्र विकास तक है। प्रधानमंत्री की हालिया यात्रा में चार नई पुनर्विकसित, चौड़ी और सुंदर सड़कों – रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और श्री राम जन्मभूमि पथ का उद्घाटन हुआ, जिससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की पहुंच बढ़ गई।

अयोध्या के बुनियादी ढांचे का पुनर्विकास और पर्यटन क्षेत्र में निवेश शहर के परिवर्तन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। कनेक्टिविटी में सुधार, आगंतुक अनुभव को बढ़ाने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करके, अयोध्या तीर्थयात्रा, पर्यटन और आर्थिक समृद्धि का एक संपन्न केन्‍द्र बनने की ओर अग्रसर है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

13 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

14 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.