भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। वेटलिफ्टर संकेत सरगर को चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाया। मलेशिया के अनिक कसदन ने 249 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंका की दिलंका कुमारा ने 225 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Commonwealth Games 2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी।