Categories: News-Headlines

China Lockdown 2022: कोविड रोधी कठोर नीति के विरोध में चीन में बड़े स्‍तर पर प्रदर्शन

चीन में कोविड रोधी कडे प्रतिबंधों को लेकर, कल रात शंघाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। राष्‍ट्रपति षी. चिनफिंग की कोविड रोकथाम की कठोर नीति और लॉकडाउन से परेशान लोग सड़को़ं पर उतर आए। वे सख्‍त प्रतिबंधों का विरोध कर रहे थे। उरूम्की में हुई गोलीबारी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कई शहरों में फैल गया। पेईचिंग में सैकड़ों युवा एकत्र हुए, जहां उन्‍होंने विरोध प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया। एक दशक से सत्‍ता संभालने के बाद षी चिनफिंग के खिलाफ नागरिकों का यह विरोध प्रदर्शन अभूतपूर्व है।

राजधानी पेईचिंग में कल रात सैंकडों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और उन्‍होंने पिछले तीन साल से जारी कोविड प्रतिबंधों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की सेंसरशिप नीति पर असंतोष व्‍यक्‍त किया। नारेबाजी के बीच उन्होंने शंघाई में गिरफ्तार किये गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग की।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

2 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

2 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.