भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज गोआ में संपन्न हो रहा है। समापन समारोह आज शाम पणजी के निकट डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन और गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समारोह में उपस्थित रहेंगे। इफ्फी के निदेशक रविन्दर भाकर ने कहा कि अक्षय कुमार, आशा पारेख और आयुष्मान खुराना समेत कई फिल्मी हस्तियां सपामन समारोह में शामिल होंगी।
कई सारे नामी कलाकार इस दौरान रहेंगे। अक्षय कुमार जी ने कन्फर्म किया है मानुषी चिल्लर हैं, ईशा गुप्ता हैं, राणा दग्गुबती हैं, चिरंजीवी साहब जो इंडियन फिल्म पर्सनलिटी से नवाजा जायेगा, वो भी रहेंगे। आशा पारेख जी भी हैं, वो भी रहेंगी। और कई सितारे और हैं आयुष्मान खुराना भी आ रहे हैं। आनंद राय जी हैं, बड़े डायरेक्टर्स हैं। कल्चर ऐक्टिविटी जिसमें गोवा का कल्चर ट्रुप परफॉरमेन्स है। नॉर्थ-ईस्ट से पेपॉन जो सिंगर हैं, वो भी रहेंगे। शलमली जी हैं और उसके अलावा एक प्रिंस ट्रुप जो है उनका डांस परफॉरमेन्स भी है।
तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार चिरंजीवी को समापन समारोह में वर्ष 2022 के इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। करज़िस्तोफ़ ज़ानुसी द्वारा निर्देशित पोलैंड की फिल्म “परफेक्ट नम्बर” इस वर्ष इफ्फी के समापन समारोह में दिखाई जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment