रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबस्टियन लेकॉहू के साथ आज नई दिल्ली में चौथे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों मंत्री रक्षा संबंधों, आतंकवाद की रोकथाम, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत नीति के अनुरूप औद्योगिक और प्रौद्योगिक साझेदारी सहित विस्तृत विषयों पर बातचीत करेंगे। सेबस्टियन लेकॉहू विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेता यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में वर्तमान स्थिति सहित आपसी हितों के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। फ्रांस के रक्षा मंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे और आतंकवाद से लड़ने के लिए नजदीकी सहयोग सहित क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत करेंगे। सेबस्टियन लेकॉहू राष्ट्रीय समर स्मारक भी जाएंगे और सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment