Categories: News-Headlines

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार में अब दो दिन शेष

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रचार में दो दिन शेष है। मतदान वृहस्‍पतिवार को होगा। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पालिताना, अंजार, जामनगर और राजकोट में रैली करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह भी चार जगह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज अहमदाबाद में संवाददाता सम्मेलन करेंगे और मेहसाणा और अहमदाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। देश में पहली बार लोगों को अधिक संख्या में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जूनागढ़ जिले में स्वास्थ्य बूथ और पशु बूथ भी बनाए गए हैं। जूनागढ़ के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रचित राज ने आकाशवाणी को बताया कि जिले की पांच विधानसभा सीटों में ऐसे एक-एक बूथ लगाए गए हैं।

हेल्थ बूथ में लोग आयेंगे, वोटिंग करेंगे और हम उनके हेल्थ का प्रोपर चेकअप, ट्रीटमेंट, ट्रैकिंग्स जो भी उनके हेल्थ में We do that इसमें से क्या होगा फायदा हमें कि लोगों में एक तो हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दूसरा वोटिंग परसेंटेज पर भी हमारा टार्गेट है। ऐनीमल बूथ यह भी देश में पहली बार है। बेसिकली जूनागढ़ एग्रीग्रेन इकोनॉमी है। लोग अपने घर में जानवरों को पालते हैं। लोग जो वोट देने आयेंगे वो अपने जानवरों को भी लेकर आयें और हम उनके जानवर का प्रोपर ख्याल रखेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.