CBSE ने डेटा-आधारित निर्णय क्षमता बढ़ाने के लिए विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर- सागर से सारांश विकसित किया

CBSE ने डेटा-आधारित निर्णय क्षमता बढ़ाने के लिए विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर- सागर से सारांश विकसित किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डेटा-आधारित निर्णय लेने को बढ़ाने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र के हिस्से के रूप में विद्या समीक्षा सॉफ्टवेयर- सागर से सारांश विकसित किया है। इस सॉफ्टवेयर का लक्ष्य निर्णय लेने और शासन में बड़ी सफलता हासिल करने के लिए डेटा और प्रौद्योगिकी का फायदा उठाना है। इस सॉफ्टवेयर में 28 हजार से अधिक सीबीएसई स्कूलों, 13 लाख से अधिक शिक्षकों और लगभग तीन करोड़ छात्रों का डेटा होगा।

सीबीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी और परियोजना निदेशक डॉ अंतरिक्ष जौहरी ने कहा कि डेटा का उपयोग सीबीएसई शिक्षा प्रणाली की समग्र निगरानी को बढ़ाने और स्कूलों में शैक्षणिक संवर्धन परियोजनाओं के प्रभावी विश्लेषण के लिए किया जाएगा। इसमें 12 अरब से अधिक डेटा पॉइंट हैं। उन्होंने कहा कि यह सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला के अनुरूप है जिसे वर्ष 2021 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुरू किया था।

डॉ. जौहरी ने कहा कि सॉफ्टवेयर में मुख्य रूप से तीन डेटासेट शामिल हैं जिनमें व्यापक स्कूल डेटा, शैक्षणिक कौशल प्रशिक्षण और खेल डेटा और परीक्षा परिणाम डेटा शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment